RCB Vs SRH के मुकाबले में बने और टूटे कई रिकॉर्ड..

RCB और SRH के बीच IPL 2024 का 30वां मुकाबला खेला गया। इस दौरान इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास के कई रिकॉर्ड बने और टूटे जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

Travis Head का चौथा सबसे तेज़ शतक:

Travis Head ने इस मुकाबले में IPL इतिहास का चौथा सबसे तेज़ शतक लगाया। Travis Head ने 39 गेंदों में शतक लगाया।अगर बात करें IPL इतिहास के सबसे तेज़ शतक की तो यह रेकॉर्ड West Indies के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 को RCB Vs PWI के बीच बैंगलोर में हुए मुकाबले में 30 गेंदों पर शतक जड़ा। इसके बाद यूसुफ पठान का नाम आता है जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मुंबई के मैदान में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 मार्च 2010 को 37 गेंदों में शतक लगाया। तीसरे नंबर पर डेविड मिलर का नाम आता है। जिन्होंने 38 गेंदों में शतक लगाया। यह मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब vs आरसीबी के बीच 6 मई 2013 को मोहाली के मैदान पर खेला गया था।

पहली बार IPL की एक पारी में लगे इतने छक्के:

इस मुकाबले में एसआरएच के बल्लेबाजों ने एक पारी में सर्वाधिक 22 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया। जिसमें से 8 छक्के ट्रेविस हेड ने,7 छक्के हेनरिक क्लाशेन ने,3 छक्के अब्दुल समद ने, दो छक्के अभिषेक शर्मा ने और दो ही छक्के एडेन मार्क्रम ने लगाए।

SRH ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर तोड़ा अपना ही रेकॉर्ड:

इस मुकाबले में SRH के बल्लेबाजों ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH के बल्लेबाजों 287 रन का टारगेट RCB को दिया। इसमें ट्रेविस हेड की 41 गेंदों में 102 रनों की शतकीय पारी और हेनरिक क्लाशेन की 31 गेंदों में 67 रनों की पारी शामिल है। बताना चाहूंगा कि SRH ने इसी सीज़न बनाए हुए अपने ही 277 रनों के टारगेट के रिकॉर्ड को तोड़ा है। सबसे बड़े टोटल बनाने के मामले में SRH पहले और दूसरे नंबर पर है और इसके बाद तीसरे नंबर पर इसी सीज़न यानि 2024 में ही बनाया गया KKR का 272/7 का नाम आता है जो कि KKR के बल्लेबाजों ने Dilhi Capitals के खिलाफ बनाया था।

धन्यवाद दोस्तों मिलते हैं हमारे अगले पोस्ट में ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहें और जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। धनयवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top