Rohit Sharma Net Worth 2024:दुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक..

3 Min Read

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने हाल ही में 14 अप्रैल को हुए CSK Vs MI के मुकाबले में शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। जिसमें 5 छक्के और ग्यारह चौके शामिल हैं। रोहित ने का स्ट्राईक रेट 166.67 रहा जो कि बहुत ही उम्दा है। लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस 20 रनों से मैच हार गई। रोहित शर्मा बहुत सारे रिकॉर्ड्स बना चुके हैं उनमें से कई रिकॉर्ड्स के बारे में आप भी जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहित शर्मा सिर्फ टैलेंट के ही नहीं बल्कि पैसों के मामले में भी धनी हैं। आज हम बात करेंगे रोहित शर्मा की नेट वर्थ यानि कि कुल संपत्ति के बारे में।

Rohit Sharma Net Worth in 2024 in Rupees:

दोस्तों वैसे तो किसी भी सेलिब्रिटी की संपत्ति में उतार चढाव आता रहता है यानी कि बदलाव आता रहता है लेकिन हम बात करेंगे रोहित शर्मा के पास फ़िलहाल कितनी संपत्ति है। दोस्तों रोहित शर्मा की कुल संपत्ति करीब 214 करोड़ रुपए है। अगर बात करें रोहित शर्मा की इनकम सोर्स की तो आप भी जानते हैं कि रोहित शर्मा बहुत सारे विज्ञापन करते हैं और आईपीएल में एक सीजन के लिए मोटी फीस उन्हें मिलती है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपए की फीस दी है। इससे रोहित शर्मा की संपत्ति में और इजाफा होगा और रोहित शर्मा आईपीएल 2024 के चलते कई विज्ञापनों में भी दिखाई दे रहे हैं इससे भी उनकी नेट वर्थ में इजाफा होगा। अगर बात करें रोहित शर्मा की विज्ञापनों से होने वाली इनकम की तो रोहित शर्मा एक ब्रांड से विज्ञापन के करीब 3.5 से 5 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। और यह रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग को अगर हम देखें तो यह कीमत ज्यादा भी नहीं है क्योंकि रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। दुनिया भर में उनके चाहने वाले मौजूद हैं जो उनको काफ़ी पसंद करते हैं। धन्यवाद दोस्तों मिलते हैं हमारे अगले पोस्ट में ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहें और जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद!

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!