Alia Bhatt in Time 100:इस वजह से पूरी दुनिया में छाई आलिया भट्ट..

2 Min Read

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भारत देश का नाम रौशन किया है। time 100 ने Alia Bhatt का नाम अपनी लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में देव पटेल और पहलवान साक्षी मलिक का भी नाम शामिल है।चलिए विस्तार से बात करते हैं पूरी खबर के बारे में।

Time 100 की लिस्ट में Alia Bhatt ने बनाई जगह:

दोस्तों सबसे पहले बात करेंगे कि यह time 100 किया है? तो दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि time 100 एक संस्था है और यह संस्था (time 100) हर साल दुनिया के टॉप 100 इनफ्लुएंसर की लिस्ट जारी करती है।2023 में भी टाइम 100 ने यह लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में किसी का नाम शामिल होना अपने आप में एक बड़ी बात है। क्योंकि time 100 पूरी दुनिया के बेस्ट इनफ्लुएंसर के नाम ही अपनी लिस्ट में शामिल करता है। इस बार भारत देश के भी कई सितारे चमके हैं और वो हैं से देव पटेल, पहलवान साक्षी मलिक और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट। आलिया भट्ट ने पूरी दुनिया में सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि देश का नाम भी चमकाया है। इससे पहले आलिया भट्ट हॉलीवुड की सीरीज हर्ट ऑफ स्टोन में काम कर चुकी हैं। यह भी एक बड़ी उपलब्धि थी। इससे पहले आलिया भट्ट RRR और ब्रह्मास्त्र जैसी बड़ी फ़िल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। अब आलिया भट्ट को हॉलीवुड में ओर काम की तलाश है। आलिया भट्ट का फिल्मी करियर 12 साल का छोटा सा जरुर है यानि उनको फिल्मी दुनिया में ज्यादा दिन नहीं हुए हैं फिर आज आलिया भट्ट को पूरी दुनिया जान चुकी है और आज आलिया का नाम time 100 की दुनिया के टॉप 100 इनफ्लुएंसर की लिस्ट में दर्ज हुआ है। यह देश के लिए गर्व की बात है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!